img

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने राजदीप सिंह नागरा के खन्ना स्थित घर और दुकान पर रेड की जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

ईडी की छापेमारी देर रात तक जारी रही जिसके बाद कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को अरेस्ट कर लिया गया। आज जालंधर में उनकी मेडिकल जांच होगी और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

कल ईडी ने खन्ना के गांव एकोलाही में कांग्रेस नेता राजदीप सिंह के घर पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि जालंधर से ईडी की टीम सुबह 4 बजे यहां आई थी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से उनके करीबी संबंध भी जगजाहिर हैं।

यह गिरफ्तारी और छापेमारी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। भारत भूषण आशू को भी ईडी मिली। उसे अरेस्ट कर लिया गया और वो फिलहाल जेल में है।

राजदीप के घर एकोलाही में जांच की जा रही थी। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में उनकी आढ़त की दुकान की भी जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि यह जांच पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है। 

--Advertisement--