IPL में पंजाब की टीम ने कल इस तरह गंवाया जीता हुआ मैच, जानें सुपर ओवर की पूरी कहानी

img

पंजाब ॥ Kings xi punjab को अंतिम OVER में जीत के लिए 13 रनों की आवश्यकता थी। टारगेट आसान नहीं था मगर क्रीज पर मयंक अग्रवाल टिके हुए थे। 55 गेंदों पर 77 रन बनाकर। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने निर्णायक OVER मार्कस स्टॉयनिस को देने का निर्णय़ लिया। मार्कस ने इससे पहले 2 OVERS में 17 रन दिए थे।

Kings xi punjab vs dc

श्रेयस अय्यर की टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचाने में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिर्फ 21 गेंद पर 53 रन की पारी खेलकर। अंतिम OVER का रोमांच ऐसा रहा कि मैच सुपर OVER तक गया। हम आपको बताते हैं IPL 2020 के दूसरे मैच के अंतिम पलों की गेंद-दर-गेंद कहानी।

अब सुपर OVER

  • स्कोर टाई रहा और मैच सुपर OVER में पहुंचा। रबाडा की पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन बनाए।
  • दूसरी गेंद- आउट- शॉर्ट गेंद पर राहुल ने पुल किया। लेकिन बाउंड्री पर पटेल ने गेंद को कैच कर लिया।

रबाडा पूरन को आउट

  • OVER की तीसरी गेंद पर रबाडा ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही सुपर OVER में Kings xi punjab की पारी समाप्त हो गई।
  • दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए तीन रन का लक्ष्य मिला
  • मोहम्मद शमी को Kings xi punjab की ओर से गेंदबाजी का जिम्मा मिला।
  • शमी की पहली गेंद पर रिषभ कोई रन नहीं बना सके। शमी की अगली गेंद वाइड रही। लेग स्टंप के बाहर की इस गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने का प्रयास किया मगर गेंद बल्ले से काफी दूर थी।
  • अगली गेंद- लेग स्टंप पर पूरी गेंद। पंत ने इसे फाइन लेग की ओर खेल दिया। और दौड़कर दो रन पूरे कर लिए।

 

Related News