मुश्किल घड़ी में पुतिन ने दिया था साथ, आज रूस संग दोस्ती निभा रहे हैं 9 मुल्क

img

रूस-यूक्रेन वार के चलते रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने कहा कि इस वक्त ऐसा कुछ नहीं है जिसके चलते रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है।

रूसी प्रेसिडेंट ने कहा मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है, जहां बाहरी हमला होता है। उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति पैदा भी न हों।

पुतिन ने यह भी कहा कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा यूक्रेन के ऊपर ने फ्लाई जोन घोषित करने को मॉस्को युद्ध में शामिल होना करार देगा। महिला पायलटों के साथ मीटिंग में पुतिन ने कहा कि इस दिशा में उठाए गए किसी भी कदम को रूसी एक बाहरी दखल मानेगा और रूसी सेना के प्रति खतरे के तौर पर देखेगा। उन्होंने कहा उस क्षण में हम उन्हें सैन्य संघर्ष में शामिल मानेंगे और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वे किस के सदस्य हैं। तो वहीं आज हम आपको उन 9 देशों के बारे में बात करेंगे जो कभी संकट में थे तब पुतिन ने उनकी मदद की थी. लेकिन आज जब उनको जरुरत पड़ी तो ये 9 देश रूस संग दोस्ती निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि सीरिया, वेनेजुएला, क्यूबा ,म्यांमार, उत्तर कोरिया, चीन और पाकिस्तान, सर्बिया, बेलारूस जैसे देश रूस संग अपनी मित्रता निभा रहे हैं और पुतिन के साथ कंधे कंधे मिलाकर खड़़े हैं।

Related News