Putrada Ekadashi 2021: पुत्रदा एकादशी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

img

सनातन धर्म में एकादशी का पर्व काफी अहम होता है। वैसे तो एकादशी महीने में दो बार पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में दूसरी एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस बार सावन के महीने में पदबने वाली पुत्रदा एकादशी 18 अगस्त, 2021 को है।

putrada ekadashi

पुत्रदा एकादशी मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 18, 2021 को 03:20 am,
एकादशी तिथि समाप्त – अगस्त 19, 2021 को 01:05 am,
पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 06:32 ए एम से 08:29 am, 19 अगस्त

एकादशी व्रत पूजा- विधि

  • एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में देशी घी का दीप प्रज्वलित करें।
  • गंगा जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल का अर्पण करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इस समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्ते को अवश्य शामिल करें। धार्मिक मान्यता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की भी विधिवत पूजा करें।

एकादशी व्रत महत्व

  • एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • यह व्रत संतान के लिए भी रखा जाता है।
  • इस व्रत को करने से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति भी होती है।
  • मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल,  सुपारी, फल,लौंग,धूप, दीप, घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल, चंदन, मिष्ठान

Related News