img

यूपी के मैनपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने दोस्त के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने अपने पति को छोड़ दिया और अपने 3 बच्चों के साथ घर से गायब हो गई। इसके बाद महिला के पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जो मामला सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया है और हर तरफ इस मामले की चर्चा हो रही है।

खबर के अनुसार, ये मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। यहां रहने वाले संजीव की पत्नी खुशबू की मुलाकात छह माह पहले अशोक कुमार की बेटी वंदना से हुई थी। उस के बाद वंदना लगातार खुशबू के घर आनेजाने लगी। इतना ही नहीं, वंदना खुशबू को अपने साथ बाइक पर घुमाने भी ले जाती थी।

खुशबू का पति संजीव इसका विरोध करता था। उसे उसका घर आना पसंद नहीं था। इसी बीच 27 अप्रैल को खुशबू अपने तीन बच्चों के साथ अचानक गायब हो गयी। उसी समय वंदना को भी पता चला कि वह घर पर नहीं है। खुशबू के पति संजीव ने कोतवाली कुरावली में, जबकि वंदना के पिता अशोक कुमार ने बिछवां थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

अपने रिश्तेदारों की तलाश करते हुए वंदना और खुशबू अपने बच्चों के साथ शुक्रवार यानी 7 जुलाई को अचानक बिछवा थाने पहुंच गईं। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से घर से भागे हैं। फिलहाल वह दिल्ली से सटे नोएडा के सूरजपुर में रहती हैं। वह वहां एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और तीनों बच्चे साथ ही रहते हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन थाने पहुंच गये।

खुशबू और वंदना ने अपने-अपने घर जाने से साफ मना कर दिया। खुशबू ने अपने पति संजीव के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। वंदना का भाई भी अपनी बहन को घर ले जाना चाहता था, मगर वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। खुशबू और वंदना ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और जीवन भर एक-दूसरे के साथ रहेंगी। 

--Advertisement--