शराब पीकर झगड़ा, 7वें पति ने पत्नी को मारकर खुद कर डाला ये कांड

img

नई दिल्ली॥ मध्य प्रदेश राज्य के बालाघाट से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी बीवी का मर्डर कर दिया और इसके बाद खुद को मौत के हवाले कर दिया। दोनों के बीच विवाद शराब पीने के बाद हुआ।

dead body

ये मामला बालाघाट के बिरसा का है। यहां 55 वर्षीय लोकराम ने 50 वर्षीय अपनी बीवी का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। दम्पति की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। बीवी की ये 7वीं और पति लोकराम की ये दूसरी शादी थी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 21 मई की दोपहर से ही मोहल्ले के लोगों ने दोनों को नहीं देखा।

पढ़िए-चोरी करने घर में घुसा था, हथियार के बल पर किया महिला वकील से दुष्कर्म

शुक्रवार के दिन सवेरे पड़ोस के गांव से मृतक के बड़े बेटे को बुलवाकर घर का गेट तुड़वाया गया। पहले कमरे में उसकी मां की जमीन पर पड़ी लाश दिखी जबकि दूसरे कमरे में पिता अपने ही गमछे से लटका हुआ दिखा। बेटे रामकिशोर चौधरी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि पति ने पत्नी का मर्डर कर खुद को फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News