दान एक सामाजिक और धार्मिक प्रथा है जो हमारे समाज में विशेष महत्व रखती है। यह एक निःस्वार्थिक क्रिया होती है जो हमें दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करती है। लेकिन दान बहुत सोच समझकर करना चाहिए।
स्टील के बर्तन कभी भी किसी को दान नहीं करना चाहिए। यदि ऐसा किया गया तो घर में अशांति फैल जाएगी और खूब वाद-विवाद होने लगेगा। प्लास्टिक की वस्तुएं कभी भी दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस और घर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
कभी भी इस्तेमाल किया हुआ तेल या खराब तेल का दान नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है। अन्न दान को श्रेष्ठदान कहा गया है। लेकिन बासी खाना किसी को दान में न दें, यह आपको कई तरह से नुकसान पहुंचाता है।
चाकू या कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं किसी को दान न करें, इससे आपकी किस्मत पर बुरा असर पड़ेगा और पारिवारिक रिश्ते भी खराब होंगे। लोगों को कभी भी अपना झाड़ू दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी होती है और कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दान में कंघी देना आपके भाग्य के लिए हानिकारक होता है।
नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।
_1514832823_100x75.jpg)
_60605207_100x75.jpg)

_702303286_100x75.jpg)
