img

2024 में भाजपा को मात देने के लिए पूरा विपक्ष एक ही छत के नीचे आ गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छत का असली मालिक कौन होगा। फिलहाल विपक्ष के रवैये से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि महागठबंधन इसका खुलासा करे कि उनका पीएम का चेहरा कौन होगा। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि भाजपा को रोकने के लिए रणनीति मजबूत बनाई जा रही है। आपको बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दो दिनों तक चलने वाली बैठक में 26 दल शामिल हुए हैं।

खास बात यह है कि इसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे दो साल के बाद मिली। मीडिया खबरों की माने तो इस दौरान ममता और सोनिया गांधी के बीच में आधे घंटे से ज्यादा तक बातें होती रही। कहा जा रहा है कि दोनों की बातचीत राजनीतिक तो रही ही साथ ही एक दूसरे का हाल भी लिया। गौर हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घुटने का ऑपरेशन हुआ है।

इधर पिछले लंबे वक्त से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है और शायद यही वजह है कि दोनों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा।

खबरों की मानें तो ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच करीब दो साल के बाद यह मुलाकात हुई। इससे पहले ममता जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिली थी। दोनों नेताओं के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। हालांकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच बयानबाजी से दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के उस बयान से नाराज थी, जिसमें उन्होंने ममता को तानाशाह और टीएमसी कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया था। खबरों की मानें तो ममता बनर्जी और सोनिया गांधी दोनों शाम करीब 06:00 बजे मीटिंग स्थल पर पहुंची। यहां दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल जाना।

ममता बनर्जी की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है और सोनिया गांधी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। 

--Advertisement--