महागठबंधन पर राहुल गांधी ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- सपा, बसपा और…

img

नई दिल्ली ।। विदेश दौरे पर गए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी निरंतर BJP और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। जर्मनी में BJP और RSS पर हमला बोलने के बाद अब लंदन में International Institute of Strategic Studies (IISS) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि, अगर 2019 के चुनावों में महागठबंधन होता है तो BJP उत्तर प्रदेश में 5 सीटों पर सिमट जाएगी।

इसके अलावा राहुल ने डोकलाम के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा देश में लोगों के बीच भेदभाव पैदा कर रही है। 2019 के आम चुनाव में भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में BJP को 5 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सपा, बसपा और कई क्षेत्रीय दलों से मिलकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाएगी।

पढ़िए- अगले महीने इस राज्य का दौरा करेंगे अखिलेश यादव, गठबंधन पर लग सकती है मुहर

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पिछले 4 सालों में बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है। PMO की विदेश मंत्रालय में हस्तक्षेप है। विदेश मंत्री के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह लोगों को वीजा देने में बिजी हैं। उन्होंने कहा कि भारत तभी तरक्की करता है, जब सत्ता का विकेंद्रीकरण होता है।

फोटोः फाइल

Related News