राहुल गांधी की मीटिंग में महिला नेता ने कास्टेबल पर बरसाए थप्पड़, देखिए वीडियो

img

शिमला।। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और पुलिस महिला कांस्टेबल के बीच हाथापाई हो गई। जिस समय ये वाकया हुआ उस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मीटिंग ले रहे थे।

हालांकि, महिला कांस्टेबल और विधायक ने एक-दूसरे को थप्पड़ जडा। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में राहुल गांधी पार्टी की हार की समीक्षा करने पहुंचे हैं।

आशा कुमारी

आशा कुमारी ने महिला कांस्टेबल को तमाचा

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी को महिला पुलिस कांस्टेबल ने अंदर जाने से रोक दिया। इस पर दोनों में बहस हो गई।देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने पहले महिला पुलिस कांस्टेबल को तमाचा मारा और साथ ही साथ महिला पुलिस कांस्टेबल ने भी आशा कुमारी को तमाचे जड़ दिए।

 

यह भी पढ़े. क्या 8 राज्यों के साथ होंगे आम चुनाव, लगाए जा रहें ये कयास

 

घटना के दौरान सोलन से कांग्रेस विधायक धनी राम शांडिल भी वहां मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया। ‌

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक आशा कुमारी को महिला कांस्टेबल ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और महिला कांस्टेबल को तमाचा जड़ दिया।

 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कांग्रेस विधायक का यह व्यवहार बिल्‍कुल गलत है। महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी निभा रही थी ऐसे में उसने कोई गलती नहीं की। फिलहाल पुलिस अफसरों की तरफ से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है।

 

फोटो-फाइल

Related News