रेलवे करने जा रहा है 3 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी

img

जॉब डेस्क. बेरोजगार एवं सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। मोदी सरकार जल्द ही रेलवे में बंपर भर्तिया करने जा रही है। जिसकी जानकारी मोदी सरकार में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया रेलवे में तीन लाख से अधिक पद खाली हैं जिनमें से 2.94 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे में स्वीकृत पदों की संख्या 15,24,127 है जिनमें से 12,17,900 पद भरे हुए हैं और 3,06,227 पद रिक्त हैं।

गोयल ने बताया कि 2.94 लाख रिक्तियों के लिए सात रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं और चार रोजगार अधिसूचनाओं के लिए भर्ती प्रकिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जोनों और मंडलों में 90,890 व्यक्तियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है या जल्द ही करेंगे। गोयल ने इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले शेष 62,928 व्यक्तियों द्वारा कार्यभर ग्रहण किए जाने की संभावना जताई।

रेलमंत्री ने कहा कि अन्य तीन अधिसूचनाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। रेल मंत्री के अनुसार, राजपत्रित पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग को 601 रिक्तियों के मांगपत्र भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टरों के 200 पद शामिल हैं।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि 2019-20 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों की संख्या करीब 47,000 और 2020-21 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों की संख्या लगभग 41,000 है।

यह भी पढ़ें- लो आ गया कोहली से भी खतरनाक बल्लेबाज, IPL में बिक सकता है मैक्सवेल से भी महंगा!

Related News