Railway ने लिया बड़ा फैसला : अब 1 दिसंबर से नहीं चलेंगी ये Special Trains, देखें लिस्ट

img

नई दिल्ली। जैसे ही ठंड शुरू होती है रेल यातायात पर असर पड़ना शुरू हो जाता है। इस तरह के हालात से निपटने के लिए रेलवे ने इस बार समय रहते तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे (Ease central Railway) ने तीन जोड़ी यानी 6 स्पेशल ट्रेनों को एक दिसंबर से रद्द करने का निर्णय लिया है।

SPECIAL TRAIN

इस बारे में बात करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 01 दिसंबर 2021 से लेकर 02 मार्च 2022 तक 6 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। उन्होंने कहा ये फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रद्द होंगी ये स्पेशल ट्रेनें

1- गाड़ी संख्या 02583 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल का परिचालन 02 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगा।
2- गाड़ी संख्या 02584 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया स्पेशल का परिचालन 01 दिसंबर 2021 से 01 मार्च 2021 तक रद्द रहेगा।
3- गाड़ी संख्या 02585 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल का परिचालन 06 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगा।
3- गाड़ी संख्या 02586 आनंद विहार टर्मिनस-संतरागाछी स्पेशल का परिचालन 07 दिसंबर से 01 मार्च 2022 तक रद्द रहेगा।
5- गाड़ी संख्या टाटा-अमृतसर स्पेशल का परिचालन 01 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगा।
6- गाड़ी संख्या अमृतसर-टाटा स्पेशल का परिचालन 01 दिसंबर 2021 से 02 मार्च 2022 तक रद्द रहेगा।

Related News