इस राज्‍य में अगले 24 घंटों में बारिश व ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

img

नई दिल्ली॥ पहाड़ी इलाकों में मौसम का मार से एक बार फिर से भारी बर्फबारी व मैदानों में हल्की बारिश से नॉर्थ इंडिया के कई भागों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई लेकिन मुंबई और उसके आस-पास के क्षेत्रों में मौसम में खासे बदलाव से महानगर में ठंड का असर साफ-साफ देखने को मिला।

दिल्ली, यूपी व हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रात भर बारिश हुई और सुबह में घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई भागों और राष्ट्रीय राजधानी शनिवार सुबह की घने कोह‍रे की गिरफ्त में रह सकता है और दृश्यता घट सकती है। बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में और एक्यूआई 283 दर्ज किया गया।

हिमाचल के पर्यटन स्थलों- कुफ्री, डलहौजी और शिमला में नये सिरे से बर्फबारी हुई है। शिमला में मौसम विभाग के एक अफसर ने कहा कि कुफ्री और डलहौजी में गुरुवार से क्रमश: 10 सेंटीमीटर और पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। शिमला और राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बर्फबारी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी और मैदान में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

उत्तरी इलाके में बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में वद्धि दर्ज की गई लेकिन मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों के निवासियों को ठंड का अहसास हुआ जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये शहर में इस मौसम का सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग ने कहा कि 2013 के बाद मुंबई के उपनगरों में 11.4 डिग्री सेल्सियस अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

पढ़िए-DSP देविंदर सिंह के बारे में अचानक हुआ बड़ा खुलासा, प्रमोशन के लिए किया था ऐसा काम, जानकर दंग रह जाएंगे आप

तापमान में खासी गिरावट के चलते, सुबह दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को सर्दियों के कपड़े पहने देखा गया। इस बीच, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को चार दिनों के बाद शुक्रवार को एक तरफ के ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी होने और बनिहाल-रामबन सेक्टर में कई भूस्खलन होने के बाद इस राजमार्ग को बंद कर दिया गया था।

राजस्थान में भी ठंड का सितम जारी है जहां अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे तक ठंड से राहत नहीं मिलने और सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, धौलपुर में कोहरे का अनुमान जताया है।

Related News