देश के इन 10 राज्यों में कहर बरपा सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने प्रदेश का हाल

img

भारत ही नहीं विश्वभर में मौसम करवट ले रहा है। कहीं बाढ़ से तबाही हो रही है तो कहीं ज्वालामुखी फट रहा है। भारत में भी बेमौसम बारिश से हालात और खराब हो गए हैं।

Weather Update For Today

पहाड़ों पर बर्फबारी हुई तो मैदानी क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 6 दिसंबर के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में पूरे उत्तर-मध्य भारत में बारिश की संभावना है। बारिश को लेकर कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इन प्रदेशों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम महकमे ने गुजरात में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 1 और 2 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज से गुरुवार तक मुंबई में बारिश का अलर्ट भी है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में 5 और 6 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस दौरान पहाड़ों पर बारिश हो सकती है और बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है।

वर्षा के बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड तेजी से बढ़ेगी। अच्छी बात यह है कि बारिश से दिल्ली समेत तमाम शहरों में धुंध और प्रदूषण की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी।

 

Related News