उत्तराखंड में बारिश का कहर, उफनाई नदियों और नालों ने ली 5 की जान, रेड अलर्ट

img

उत्तराखंड। लौटते मानसून ने देश के कई राज्यों में कहर मचा दिया है। कई जगहों पर हो रही बेहिसाब बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण के केरल और उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के लिए अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।

HEAVY RAIN

बता दें कि उत्तराखंड में बारिश से आई तबाही में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चमोली क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के उफान से ऋषिकेश में तमाम घाट हुए जलमग्न हो चुके हैं। वहीं, केदारनाथ से लौटते समय भारी बारिश के चलते सोमवार को जंग चट्टी में फंसे करीब 22 लोगों को SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। इन सभी को गौरीकुंड में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से भी एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां भारी बारिश के बाद उफनते लामबगड नाले में फंसी एक कार में सवार लोगों को बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बचाया। इधर खराब मौसम के मद्देनजर चारधाम यात्रा कुछ दिन के लिए रोक दी गई है। नैनीताल में भी 24 घंटे में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी। कुदरत के कहर को देखते हुए धामी सरकार अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ही मोर्चा संभालते हुए बीती रात स्टेट डिजास्टर कंट्रोल रुम पहुंच गए। अधिकारियों के साथ बात की और हालात का जायजा लिया।

Related News