राजस्थान रॉयल्स ने पूछा फेवरेट प्लेयर, दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी का नाम लेकर सभी को चौंकाया

img

नई दिल्ली ।। पूरा संसार इस वक्त CORONA महामारी से जूझ रहा है। इसके चलते ही दुनिया की चर्चित लीगों में से एक IPL को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सभी क्रिकेटर इस वक्त घर में रहकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और कई तरह के इंटरेस्टिंग चैलेंज पूरा कर रहे हैं। इसमें IPL फ्रेंचाइजी भी पीछे नहीं हैं।

क्रिकेट समर्थकों के लिए वह मजेदार पल बन गया जब IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने दूसरी अन्य फ्रेंचाइजी ​दिल्ली कैपिटल्स से एक सवाल पूछा कि हमारी टीम से किस खिलाड़ी को आप अपने टीम में शामिल करना पसंद करेंगे। इस सवाल का रिप्लाई करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने जो जवाब दिया वह काफी मजेदार है।

दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लाई किया, हम अपनी टीम में मैच विनर ऑलराउंडर रखना पसंद करेंगे, लेकिन तब आपका रिएक्शन होगा, ऐसे कैसे बेन स्टोक्स। बता दें कि बेन स्टोक्स IPL ही नहीं बल्कि विश्व के बेस्ट आलराउंडर हैं। उन्होंने IPL में 22.68 की औसत से 635 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.02 का है। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 31.08 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनमी रेट 8.26 का रहा है।

पढ़िए-मोईन अली से पूछा- कौन है दुनिया का सबसे खतरनाक और अच्छा बॉलर, जवाब जानकर होगी हैरानी

Related News