Rakshabandhan 2022: राखी बांधते समय क्यों लगानी चाहिए तीन गांठें, जानें धार्मिक महत्व

img

रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) का त्यौहार हर वर्ष सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनके सुखी जीवन की कामना करती है। वहीं, भाई भी अपनी बहन को तोहफा देने के साथ ही उनकी रक्षा का वचन भी देते है। हिंदू पंचांग में बताया गया है कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त शाम से दिन गुरुवार मनाया जायेगा। ज्योतिषी बताते हैं कि रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) पर कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त। आइये जानते हैं रक्षा बंधन में दिन ध्यान रखने वाली कुछ बातें।

तीन गांठें लगाना शुभ

रक्षाबंधन पर जब बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो रक्षा सूत्र पर तीन गांठें लगाने की मान्यता है। (Rakshabandhan 2022)  धार्मिक मान्यता है कि राखी बांधते समय तीन गांठें लगाना शुभ है क्योंकि तीन गांठ का संबंध त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश से होता है। कहा जाता है राखी की पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए, दूसरी गांठ स्वयं की लंबी उम्र के लिए और तीसरी गांठ भाई बहन के रिश्ते में मिठास लाने और सुरक्षित रखने के लिए बांधने के होती है।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 09:35 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है लेकिन भद्रा से युक्त है। ज्योतिष के सिद्धांत ‘शुभकरं पुच्छं एवम् वासरे शुभकारी रात्रौ’ के अनुसार गुरुवार को शाम 05:40 के बाद रखी बांधने (Rakshabandhan 2022) का शुभ योग बन जायेगा। वहीं 12 अगस्त को भद्रा नहीं है लेकिन पूर्णिमा तिथि सुबह 07:16 बजे तक ही है। अतः इस दिन भी राखी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता हैं कि राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व की तरफ और बहन का मुख पश्चिम की तरफ होना चाहिए।

Health Tips: ब्रेकफास्ट जरूर शामिल करें ये चीजें, मिलते हैं चमत्कारिक लाभ

Snake Plant: समस्याओं से छुटकारा दिलाता है स्नेक प्लांट, घर में जरूर लगाएं

Related News