भाई के लिए राज्य त्यागने वाला ही राम: आचार्य सत्यजीत पांडेय

img

—शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का आयोजन

—26 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलेगा यज्ञ व रामकथा

लखनऊ। भाई के लिए राज्य त्यागने वाला ही राम है, और जो राज्य के लिए भाई को त्याग दे वही रावण है। जीव कैसा भी हो, पर उसकी पात्रता राम जैसी होना चाहिए। भगवान रेत पर सोते थे, फिर भी प्रसन्न थे और हम सब मोटे—मोटे गद्दो पर भी सोकर दुखी हैं। कथा वक्ता आचार्य सत्यजीत पांडेय ने रामचरित मानस के विविध पक्षों की सरल व्याख्या करते हुए कहा कि मां सीता के स्वंयवर में धनुष यज्ञ के दौरान कहा गया है कि, ”विश्वामित्र समय शुभ जानी”, यानि कि समय सुंदर आने पर भगवान श्रीराम ने गुरू (विश्वामित्र) के आदेश पर धनुष तोड़ा। उसके पहले अन्य ने धनुष तोड़ा तो धनुष टूटने का समय नहीं हुआ था, अर्थात समय ही सबसे बलवान है, समय ही सबको तोड़ देता है और बनाता भी है।ram katha

राजधानी के गोमतीनगर विस्तार स्थित राम कथा पार्क के निकट शिव शक्ति सेवा संस्थान एवं धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। यह यज्ञ 26 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलेगा। यज्ञ में प्रतिदिन लाखों की संख्या में आहुतियां दी जा रही हैं। सांय काल में राम कथा का आयोजन होता है। कथा वाचक सत्यजीत पांडेय ने श्रद्धालुओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए बताया कि कलियुग में सिर्फ भगवान के नाम का आश्रय लेकर ही सहज़ भाव से संसार सागर को पार किया जा सकता है, लेकिन व्यक्ति में श्रद्धा और दृढ विश्वास होना चाहिए, तभी संशय की निवृत्ति होती है।sri ram katha

संशय के रोग और माया के प्रभाव से बचने का एकमात्र ‘राम’ नाम ही साधन है। इस कलिकाल मे व्यक्ति मोह और माया से इतना बंधा पड़ा है कि वह सहज़ भाव से भी ईश्वर का नाम ही नहीं ले पाता है। राम कथा के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान् की झांकी का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहें।

Ankita Bhandari Murder Case में बड़ा खुलासा, चश्मदीद का खुलासा ऐसे हुआ था मर्डर!

Indian Road Congress का 81वां अधिवेशन 8 अक्टूबर से, जुटेंगे कई माननीय और हजारों विशेषज्ञ

Surya Grahan 2022: आखिरी सूर्य ग्रहण पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए खड़ी होगी मुश्किल

Related News