जेल में बंद बाबा राम रहीम को सता रहा ये डर, आतंकवादी ग्रुप से॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ रोहतक की सुनारिया जेल में बंद कैदियों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती का ट्रेनिंग दी जा रही है। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्रदेश के जेलमंत्री रणजीत सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। लेकिन इस प्रशिक्षण शिविर में जेल में बंद राम रहीम को शामिल नहीं किया गया। दरअसल, राम रहीम को शामिल नहीं किए जाने पर जेल मंत्री ने सुरक्षा को वजह बताया है।

जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बताया ‎कि राम रहीम को बब्बर खालसा और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह से खतरा है। उन्हें उनकी तरफ से चेतावनी मिली है। ये सब गृह मंत्रालय भारत सरकार के नोटिस में है। उन्होंने कहा ‎कि हम अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं ले सकते। उनको सुरक्षा कारणों के चलते ही अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। हम उनकी लाइफ पर कोई रिस्क नहीं ले सकते।

वहीं रणजीत चौटाला ने हरियाणा सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर कहा कि 100 दिन बहुत कम होते हैं लेकिन फिर भी सरकार जनता को हर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध हैं। रणजीत सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि बजट सत्र में विधायकों की राय जानने के लिए प्री बजट सत्र बुलाने पर सीएम मनोहर ने सराहनीय पहल की है।

पढ़िए-अगर आपने ये कानून तोड़ा तो देना होगा एक करोड़ रुपए जुर्माना, अभी जानें इस एक्ट बारे में

Related News