कोरोना संक्रमण से ठीक होते ही इस देश की यात्रा पर निकले रणबीर और आलिया!

img

एक्टर रणबीर कपूर व एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों ने कोविड-19 की जंग जीती है। अब यह खबर सामने आई है कि कोरोना से ठीक होते ही बॉलीवुड का ये लोकप्रिय लव बर्ड साथ में कुछ दिन वेकेशन एंज्वॉय करने लिए निकला है।

ranbeer kapoor and alia bhatt

खबरों के मुताबिक भारत में फैले कोरोना महामारी के बीच दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही है और दोनों की शादी को लेकर भी कई बार ख़बरें सामने आई हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। इस मूवी के अलावा आलिया मूवी गंगूबाई काठीवाड़ी और ‘आरआरआर’ में भी नजर आयेंगी। रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र के अलावा ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।

 

Related News