सोशल मीडिया पर फिर छाईं रानू मंडल, छठ पूजा का ये गाना हुआ वायरल, मिले इतने लाख व्यूज

img

इन दिनों देशभर में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ पर्व वैसे तो बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में मनाया जाता है। इन राज्यों में छठ पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस पूजा में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी माता की विधि विधान से पूजा की जाती है। हर साल तमाम भोजपुरी सिंगर छठ पर्व पर अपने गाने रिलीज करते हैं जो रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं।

RANU MANDAL

हर बार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा तो छठ गीत गाते ही हैं लेकिन अब रानू मंडन ने भी छठी मैया का गीत गाया है। रानू मंडल का ये गाना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रानू मंडल के नाम से रिलीज हुआ ये गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये गाना रानू मंडल ने नहीं गाया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से ही प्रसारित किया जा रहा है।

इस गाने को अब तक 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुई नजर आ रही है। अब इस गाने को लेकर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि यह रानू मंडल की आवाज नहीं है। एक यूजर ने लिखा- बस लाइक और कमेंट के लिए रानू मंडल का नाम लिख देना ठीक नहीं है। एक यूजर ने तो लिखा, ‘सारा मूड खराब कर दिया’। इस वीडियो को Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

Related News