रेप पीड़िता की मां ने लगाए नारे तो प्रियंका ने मिला दिया CM को फोन, जानें पूरा मामला

img

लखनऊ/मथुरा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलावर को प्रदेश के मथुरा में  किसानों की सभा में भाषण दे रही रही थी तभी एक रेप पीड़िता की मां ने न्याय मांगते हुए नारे लगा दिए। जिसके बाद प्रियंका ने भाषण रोका और महिला को एक तरफ ले गई्ं। जहां उन्होंने फौरन ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नंबर मिलाया और कहा कि रेप पीड़िता की मदद करें। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भी तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

priyanka gandhi

राजस्थान की रहने वाली थी महिला

दरअसल राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर रेप हुआ था। वह मथुरा में अपने रिश्तेदारों के घर आई हुई थी। जहां से वह प्रियंका गांधी की सभी में पहुंची हुई थी।

भाजपा नेता ने कहा, प्रियंका गांधी हमेशा दोहरा रवैया अपनाती

वहीं इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इसपर ट्वीट कर कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा दोहरा रवैया अपनाती हैं। यूपी के सीएम के मीडिया आडवाइजर शलभ मणि त्रिपाणी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये आंसू न तो प्रियंका जी को दिखाई देंगे और न ही मीडिया को। महिला की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ। उसे प्रियंका गांधी की रैली में आना पड़ा। राजस्थान में सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं होती हैं लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी वहां नहीं जाते। न तो वे इनका मुद्दा उठाते हैं और न ही न्याय की बात करते हैं।’

Related News