नौकरी का झांसा देकर किया था बलात्कार, झारखंड में आरोपी अऱेस्ट

img

नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड से दिल्ली लाकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को झारखंड के गिरीडीह से अरेस्ट कर लिया। पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची। युवती ने करीब डेढ़ माह पहले सुभाष प्लेस थाना में आरोपी के विरूद्ध शिकायत दी थी। उसके बाद से आरोपी फरार था।

कोर्ट ने आरोपी के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या का कहना है कि आरोपी की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है। वह शकूरपुर इलाके में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। 19 जुलाई को बीस साल की युवती ने सुभाष प्लेस थाने में अनिल के विरूद्ध दुष्कर्म की शिकायत की।

पढ़िए-अमरोहा- 12 साल की बेटी के साथ पिता दो माह से कर रहा था दुष्कर्म, अरेस्ट

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है। आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसआई सुनील कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपी अनिल की तलाश शुरू की। तकनीकी सर्विलांस में पुलिस को पता चला कि आरोपी झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में छुपा हुआ है और निरंतर अपना सिम बदल रहा है।

पुलिस टीम झारखंड के गिरीडीह जिले में पहुंची। करीब पांच दिनों तक पुलिस उन लोगों से पूछताछ की जिनसे आरोपी ने नए- नए फोन नंबर से बात की थी। इस तरह से तकनीकी जांच कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया गया है। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को दिल्ली लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

फोटोः प्रतीकात्मक

Related News