हमें लटकाने से नहीं रुकेंगे रेप, निर्भया का गुनहगार

img

नई दिल्ली॥ यदि हमें फांसी देने से देश में दुष्कर्म रुक जाएंगे तो बेशक हमें सूली पर चढ़ा दो, लेकिन ये रेप रुकने वाले नहीं हैं। ये बात निर्भया के सभी मुजरिमों में से एक विनय ने जेल के एक अफसर से कही।

अफसर ने कहा कि अब फांसी देने के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। मुकेश को छोड़कर बाकी तीनों को देखकर अभी भी ऐसा नहीं लग रहा है, जैसे इन्हें एक दिन बाद फांसी पर लटकाया जाना है।

फांसी पर लटकाने के लिए जेल प्रश्सान ने 10 और कर्मचारियों को विभिन्न जेलों से फांसी देने वाली जेल नंबर 3 में तुरंत प्रभाव से शिफ्ट कर दिया है। 20 मार्च तक इनकी ड्यूटी इसी जेल में रहेगी। बुधवार को फांसी का रिहर्सल किया गया, जिसे सफल होना बताया गया है।

पढ़िए-निर्भया का चौथा गुनहगार स्कूल रजिस्टर लेकर पहुंचा अदालत, कह दी इतनी बड़ी बात, टल सकती है फांसी

जेल अफसरों ने कहा कि 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे चारों को फांसी पर लटकाने के लिए इन्हें 3 बजे उठा दिया जाएगा। हालांकि, अपनी फांसी होने की बात देखते हुए इन्हें 19-20 मार्च की रात को नींद आना मुश्किल ही है। लेकिन 20 मार्च की तड़के तीन बजे इन्हें उठाकर इनसे नहाने और नाश्ता करने के बारे में पूछा जाएगा। यदि इनका मन होगा तो यह नहा लेंगे, नहीं तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इन्हें नहलाना ही आवश्यक है।

Related News