Rashifal 27 जून 2021 : जानिये भविष्य के संकेत, कैसा रहेगा आपका रविवार?

img

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया और सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व मकर राशि है। शनि व चन्द्रमा एक साथ मकर राशि (Rashifal) में गोचर कर रहे हैं। शनि इसी राशि में वक्री है। ज्योतिष के मुताबिक़ आज वृष व मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होने के संकेत हैं। आज मकर व धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभ है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल …

मेष Rashifal : आज चन्द्रमा का दशम गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। गुरु छात्रों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। तिल का दान शुभ होगा। शुभ रंग पीला व लाल है।

वृष : चन्द्रमा का नवम गोचर वृष राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता देगा। वाहन खरीदने का योग है। चने की दाल का दान शुभ है। शुभ रंग बैगनी व आसमानी है।

मिथुन : चन्द्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। कर्मक्षेत्र में पद परिवर्तन के संकेत हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग पीला व नारंगी है।

कर्क Rashifal : कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार का योग है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

सिंह :इस राशि के जातकों को बैंकिंग व मीडिया क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोगों को अचानक लाभ की संभावना है। सूर्य उपासना करें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या : आज आपके लिए प्रगति का दिन है। चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। उड़द का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। गुस्सा से बचें।

तुला Rashifal : कर्म क्षेत्र में नवीन अवसरों की प्राप्ति के संयोग हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

वृश्चिक : आज सतर्क रहें, व्यवसाय से जुड़े जातकों को थोड़ा तनाव हो सकता है। घर खरीदने का योग बन रहा है। उड़द का दान शुभ रहेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।

धनु : आज आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने के संकेत हैं। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। धनागमन के योग प्रबल हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर : समय अनुकूल है आगे बढ़ें। शनि व चन्द्रमा का इसी राशि में गोचर लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें सभी समस्याएं हल होंगी। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ Rashifal : चन्द्रमा व शनि कर्म क्षेत्र में लाभ प्रदान करेंगे। काले तिल का दान करें और शनि के बीज मंत्र का जप करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन : आप के लिए चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। बछड़े को चने की दाल व गुड़ खिलाएं। पीला व सफेद रंग शुभ है।

दंपत्ति संपर्क के साथ विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, आयोजित होंगी विविध गतिविधियां

Related News