MI vs RCB- अंपायर की इस गलती से RCB हारा मैच, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली ।। मुंबई इंडियंस ने RCB को हरा तो दिया पर अंपायर के खराब फैसले को लेकर काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आखिरी गेंद पर अंपायर No Ball को नही देख पाए जिसके बाद RCB की टीम 6 रन से हार गई। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम ने मैच को आखिरी ओवर तक लाकर खड़ा कर दिया। आखिरी गेंद पर RCB को 7 रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे छक्का नहीं लगा पाए और मुंबई इंडियंस की टीम जश्न मनाने में लग गई थी। वही थोड़े समय बाद रिप्ले में देखा गया कि मलिंगा का पैर लाइन से बाहर था जिसके बाद अंपायर पर काफी लोगों की नाराज़गी साफ नजर आई।

पढ़िए-No Ball विवाद पर बोले लसिथ मलिंगा, जवाब सुनकर आप भी मलिंगा के फैन हो जाएंगे

आपको बता दे कि आखिरी गेंद के बाद अंपायर सुंदरम रवि ने खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और क्रीज की तरफ चले गए। सुंदरम रवि क्रीज की लाइन पर पैर रखकर कुछ तो कर रहे थे। शायद अंपायर अनुमान लगा रहे हो कि मलिंगा का पैर कहा गिरा था। वही थोड़े समय बाद रिप्ले में साफ नजर आया कि मलिंगा का पैर लाइन से आगे था। अगर सुंदरम रवि एक बार थर्ड अंपायर की तरफ No Ball की जांच करते तो RCB की टीम को जीतने का एक अच्छा मौका था।

मैच के बाद विराट कोहली भी अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। विराट ने कहा कि बहुत ही गलत हुआ है। हम IPL जैसा बड़ा लीग खेल रहे है ना कि क्लब का कोई मैच। अंपायर को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए थी।

करीबी मैचों में अगर इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा। वही रोहित शर्मा ने कहा कि” में जब मैदान से बाहर गया तब किसी ने बताया कि वह एक No Ball थी। इस तरह के फैसले खेल के लिए अच्छे नहीं हैं।

फोटो- फाइल

Related News