img

रूस 47 साल के बाद एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा था। मगर शायद रूस के नसीब में ये इतिहास रिकॉर्ड बनाना नहीं था। इस वक्त अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी एक बहुत बड़ी और दुखद खबर पहले सामने आई। वो ये कि रूस का लूना 25 क्रैश कर गया। रूस के अंतरिक्ष मिशन के लिए बुरी खबर है। रविवार को उसका लूना 25 स्पेसक्राफ्ट चांद से टकरा कर क्रैश हो गया।

उसका फिलहाल कुछ अता पता है ही नहीं। हालांकि अब रूस कोशिश करेगा कि उसका मलबा देखा जाए या फिर किसी और चीज के जरिए ये पता लगाने की कोशिश करेगा कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ। मगर अभी जो जानकारी मिल पार्इ है उसके मुताबिक रूस की स्पेस एजेंसी रॉस कॉसमॉस ने ये जानकारी दी है कि रूस का पिछले 47 सालों में पहला मून मिशन था। रूस के चंद्रमा मिशन को बड़ा झटका लगा है।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस कॉसमॉस ने बताया कि उसका अंतरिक्ष यान लूना 25 चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया। लूना 25 में शनिवार 19 अगस्त को एक बड़ी तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके बाद से लूना 25 क्रैश हो गया। आपको बता दें 21 तारीख को रूस का लूना 25 चांद पर लैंड करने वाला था। कहा भी जा रहा था कि चंद्रयान तीन से पहले लूना 25 लैंड कर सकता है। मगर जो खबर सामने आई उसके मुताबिक लूना 25 के क्रैश होने की खबर आई है। 

--Advertisement--