img

मिजोरम के शहर आइजोल में पत्थर की खदान हिलने के कारण मलबे में दबकर कम से कम दस लोगों की जान चली गई। मृत्यु का ये ग्राफ बढ़ भी सकता है।  

खबर के अनुसार, कई लोग अभी मलबे में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया है। हालांकि यहां जोरदार बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से राहत-बचाव के काम में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही, स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। जिले के प्रमुख अधिकारियों ने राहत कार्य में जुटे हुए हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्र में तत्परता से जल्दी से जल्दी मदद पहुंच सके।

पुलिस ने बताया कि शहर के दक्षिण में मेल्थम और हिलमेन क्षेत्र में सवेरे सवेरे 6 बजे की घटना है। बीते कल से ही हो रही भारी बारिश के बीच पत्थर की खदान खिसक गई। वहीं प्रदेश में नदियों का जलस्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। मलबे के चपेट में आने से कई घर भी ढह गए हैं।

 

 

 

 

--Advertisement--