पढ़िये खौफनाक प्यार की दास्तां, मामा-भांजी और फिर दर्दनाक अंत

img

नई दिल्ली। मुंडका इलाके में एक तरफा प्यार में एक लड़के को जब पता चला कि लड़की की कहीं और शादी तय हो गई है। लड़के ने उसके ससुराल वालों को सोशल मीडिया की सहायता से मैसेज कर लड़की को बदनाम कर शादी तुड़वाने की कोशिश की। जब इससे कुछ नहीं हुआ तो लड़की के घर में घुसकर उसको गोली मार दी, जबकिं दूसरे कमरे में जाकर लड़के ने सीने पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। डॉक्टरों ने लड़की की हालत उपचार के बाद स्थिर बताई है। वारदात के बाद लड़की और उसका परिवार दहशत में हैं।

love shoot

लड़की और लड़का दोनों आपस में रिश्तेदार

पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और कारतूस के दो खोल जब्त कर लिये हैं। लड़का पिस्तौल कहां से और कब लाया था। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस लड़के के परिवार वालों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि लड़की और लड़का दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, दोनों की अलग-अलग जगह शादी फिक्स हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक मुंडका पुलिस को शाम सवा तीन बजे पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि नई चौपाल, टिकरी कलां लड़की को गोली मारकर युवक ने भी खुद को गोली मार ली है। जिसे घर के अंदर ही परिवार वालों ने बंद रखा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। परिवार से पता चला कि लड़की के पैर में गोली मारी गई थी, जिसे परिवार के लोग अस्पताल ले गए हैं। जबकि लड़के ने बराबर के कमरे में खुद को गोली मारी है। जो कमरे में खून से लथपथ हालात में पड़ा हुआ है। पुलिस कमरे में पहुँची। फर्श पर लड़का जिसकी बाद में पहचान विक्की के रूप में हुई। वह मृत हालात में पड़ा हुआ था। पास ही खून से सनी पिस्तौल और कारतूस का खोल पड़ा हुआ था। जिसके परिवार को लड़की का परिवार पहले ही सूचित कर चुका था। विक्की गुरुग्राम के सोहना का रहने वाला था। वह लड़की की चाची का सगा भाई था। यानी मामा।

लड़की को देखते ही उसकी तरफ गोली चला दी

विक्की प्राइवेट कंपनी में नोकरी करता था। दोपहर के समय जब लड़की अपनी मां के साथ कमरे में कुछ काम कर रही थी। अचानक विक्की उसके पास पहुँचा। जिसके हाथ मे पिस्तौल थी और काफी गुस्से में था। उसने लड़की को देखते ही उसकी तरफ गोली चला दी। गोली लड़की के पैर में लगी। लड़की और उसकी मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी व परिवार वाले मौके पर पहुँचते। आरोपी भागकर दूसरे कमरे में गया और खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, विकी एक तरफा लड़की को चाहने लगा था। लेकिन लड़की उसे इग्नोर करती थी। इधर लड़की की शादी कहीं और फिक्स हो जाने पर आरोप है कि विकी ने उसके होने वाले ससुराल में झूठे मैसेज करके बदनाम कर दिया। जिसका पता लगने पर लड़की के परिवार ने विकी के परिवार को शिकायत की थी।

Related News