Realme M1 Sonic ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक टूथब्रश,जाने क्या है इसकी कीमत और फायदे

img

नई दिल्ली :  Realनई me 7 सीरीज के साथ ही कंपनी ने भारत में अपने नए M1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश को भी लॉन्च किया है। बता दे इसकी इसकी कीमत 1,999 रुपये है। और  ग्राहक इसे रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पे आसानी से खरीद पाएंगे। वहीं इसकी बिक्री  10 सितंबर से शुरू हो जाएगी। आपको बता दे इस में सॉनिक मोटर दिया गया है। जो एक मिनट में 34,000 बार तक वाइब्रेट हो सकता है। वहीं कंपनी ने दावा किया है।  कि टूथब्रश प्रभावी तरीके से मुंह के किसी भी हिस्से को क्लीन कर सकता है।  इसमें चार क्लीनिंग मोड्स मौजूद हैं।

इसके अलावा इस टूथब्रश में 3.5mm थिन मेटल फ्री ब्रश हेड दिया गया है। थिन मेटल फ्री ब्रश हेड मुंह में सेंसेशन को घटाने में मदद करता है।  और इसमे रियलमी ने M1 Sonic में Dupont ब्रिसल्स को भी शामिल किया है। जो दावे के मुताबिक 99.99 प्रतिशत एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी वाला है। और इसके साथ ही ब्रश में ब्लू इंडिकेटर भी मौजूद है।जो ब्रश हेड को बदलने का वक्त आने पर यूजर को अलर्ट करता है। कंपनी के दावे के अनुसार  इस टूथब्रश में सिंगल चार्ज में 90 दिन की बैटरी मिलेगी। वहीं कंपनी का यह भी दावा है। कि महज 5 मिनट की चार्जिंग के बाद इसे दो दिन तक इस्तेमाल कर सकते है।  आपको बता दे इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 800mAh की बैटरी दी गई है।

Related News