अभी-अभी देश के इस राज्य में हुआ भीषण विस्फोट, बिछ गईं लाशें, हुई इतने लोगों की मौत

img
कडप्पा (आंध्र प्रदेश)। जिले के कलासापाडु ग्राम में आज एक भीषण विस्फोट होने से नौ लागों की मौत हो गई। हादसे में अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक जिलेटिन की छड़ें लेकर खदान जा रहा था। उस ट्रक में श्रमिक भी सवार थे।
Gelatine stick blast

जिलेटिन लदा ट्रक बदवेल से मामिल्लपाले जा रहा था

स्थानीय सूत्रों के अनुसार खदानों के लिए जिलेटिन लदा ट्रक बदवेल से मामिल्लपाले जा रहा था। ट्रक में ही श्रमिक भी सवार थे। सुबह 11 बजे मामिल्लापल्ले उपनगर में कलासापुडु ग्राम के तिरुमला पहाड़ के पास ट्रक में लदी जिलेटिन की छड़ों में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शव इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं कि उनकी पहचान भी नहीं पा रही है।

विस्फोट के समय भूकंप सा महसूस किया

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार एक शव की पहचान 35 वर्षीय प्रसाद के रूप में की गई है, जो गंगाईपल्ले का निवासी है। अन्य मृतक पुलिवेंदुला गांव के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास गांव के लोगों ने बताया कि विस्फोट के समय भूकंप सा महसूस किया। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस ने अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Related News