इस देश में कोरोना से हुईं रिकॉर्ड तोड़ मौतें, तो क्या विश्वभर में फिर बढ़ने लगा संक्रमण?

img

एक देश में COVID-19 से निरंतर हो रही रिकॉर्ड तोड़ मौतों ने विश्वभर की नींद उड़ा दी है। विश्व में सबसे पहले वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 986 लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक रूस में 12 अक्टूबर को COVID-19 से मृतकों की संख्या 973 थी। इसके बावजूद रूस के सरकारी अफसर देश में लॉकडाउन नहीं लगाने पर अड़े हुए हैं। यूनाइटेड स्टेट तथा यूके में भी टीकाकरण की तेज रफ्तार के बावजूद संक्रमण में बढ़त नजर आ रही है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि (कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या में) अक्टूबर में दैनिक रिकॉर्ड के साथ निरंतर इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर की तुलना में रूस में प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो रही है। रूस की संघीय सरकार ने COVID-19 संक्रमण को काबू करने के लिए लॉकडाउन लगाने के संबंध में फैसला क्षेत्रीय प्राधिकारियों पर सौंप दिया है।

आपको बता दें कि रूस में स्वस्थ्य मंत्रालय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तो वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण रूस की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है।

 

Related News