img

अफ्रीकी देश सूडान में देश को नियंत्रित करने की मांग कर रहे दो प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच जारी लड़ाई से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संघर्ष के दौरान हाल ही में एक हवाई हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह हमला राजधानी खारतूम के पड़ोसी शहर रोमन के एक आवासीय क्षेत्र में हुआ।

हमले में कई लोगों की बुरी तरह जख्मी होने की भी जानकारी है। दक्षिण खार्तूम में यरमूक के निकटवर्ती इलाके को निशाना बनाया गया। यह इलाका हाल के महीनों में संघर्ष का केंद्र रहा है। इस इलाके में सेना द्वारा नियंत्रित एक सैन्य अड्डा है। सूडान ने 15 अप्रैल को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स पर जंग शुरू हुई थी। यह संघर्ष सेना के कमांडर जनरल अब्देल फतह बुरहान और आरएसएस के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डेलगाडो के बीच हो रहा है। जनरल बुरहान और जनरल डगाल दोनों पहले साथी थे।

इस जंग में अब तक कम से कम 958 लोग मारे जा चुके हैं। इस जंग से हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि पड़ोसी मुल्कों ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं। भारत समेत दुनियाभर के देश वापस अपने नागरिकों को पहले ही निकाल चुके हैं। चिकित्सकों और सहायताकर्मियों ने पिछले महीने मीडिया को बताया था कि पश्चिमी दारफुर की राजधानी जरीना में सैकड़ों शव सड़ रहे थे, जिसमें से ज्यादातर नागरिक थे। इस संघर्ष के कारण 2.9 मिलियन से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं जिनमें लगभग 7 लाख लोगों ने तो देश छोड़ दिया है। महिलाओं और बच्चियों से रेप, यौन उत्पीड़न और अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

 

--Advertisement--