शादी से किया मना, तो गर्लफ्रेंड का गला रेतकर थाने पहुंचा युवक

img

यूपी के जिले बागपत में एक बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी है। सिरफिरे ने लड़की के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से हमला किया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी युवक से करने से इंकार कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया।

bagpat murder case

वारदात को अंजाम देने के बाद सिरफिरा खुद थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने सूचना दी है कि आरोपी का कहना है कि उसका मृतक लड़की से पिछले कई सालों से लव अफेयर चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और उसने चाकू से वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।

वहीं पीड़ित पक्ष ने बताया कि शख्स के परिजन कुछ दिन पहले ही घर में शादी का रिश्ता लेकर आए थे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। तभी से आरोपी पक्ष उन पर दबाव बना रहा था। जब वह नहीं माना तो रिंकू ने उसकी बेटी को मृत्यु के घाट उतार दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मृतक के पापा ने पुलिस को बताया कि शख्स ने 22 फरवरी को घर पर पहुंचकर चेतावनी दी थी कि दीपा की उसके साथ शादी नहीं की तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

Related News