लड़की को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी अरेस्ट

img

नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 27 साल के एक युवक को अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान शकील के तौर पर हुई है।

खबर के अनुसार, पीड़िता ने 4 महीने पहले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था लेकिन वह फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखी और रविवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

पढ़िए- बीवी ने साथ चलने से किया मना, तो दामाद ने ससुर की कर दी हत्या!

पुलिस का कहना है कि अदालत में चार्जशीट जल्द ही दाखिल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लोनी की रहने वाली पीड़िता ने पिछले साल 17 अक्टूबर में मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि भागीरथी विहार के रहने वाले शकील के साथ उसका संबंध था।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि शकील ने उससे शादी करने का वादा करने के बाद उसका कई बार बलात्कार किया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे गए लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News