Relationship Tips: महिलाओं की इन आदतों से चिढ़ते हैं पुरुष, रिश्तों में आ जाती है खटास

img

रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं जरा सी भी बात पर टूट सकते हैं। कब किसे कौन सी बात चुभ जाए और रिश्ता टूट जाये ये कह पाना मुश्किल होता है। ना सिर्फ परिवार वालों से बल्कि प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी के बीच भी कई बार कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जिससे रिश्ते में खटास आ जाती हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार एक पत्नी और प्रेमिका ही सही हो और कुछ बातों में पति और प्रेमी भी सही हो सकता है।

Relationship Tip

दरअसल, पुरुषों को भी औरतों की कुछ आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आती। महिलाओं की इन आदतों के साथ रह पाना उन्हें मुश्किल लगने लगता है। ऐसा में हो सकता है आपका पार्टनर भी आपकी कुछ आदतों से चिढ़ता हो तो उन्हें फौरन बदलने की ककोशीश करनी चाहिए।। आइए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं जो पुरुषों को पसंद नहीं आती और महिलाओं को मुश्किल में डाल सकती हैं।

हमेशा हुकूम चलाना या रौब जमाना

समय कितना भी बदल जाये लेकिन महिलाओं का हर बात में आगे बोलना या हुकूम चलाना पुरुषों को बिलकुल भी पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी अपने प्रेमी या पति पर जरूरत से ज्यादा हुकूम चलाने की कोशिश कर रही हैं तो बंद कर दीजिये। ऐसा करने से रिश्ता खराब हो सकता है। मर्द ऐसे रिश्ते से निकलने के बहाने ढूंढने लगते हैं।

जलन

कहते हैं कि अगर पार्टनर एक दूसरे को किसी तीसरे के साथ देख कर जल रहे हैं तो वो एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन यही जलन यदि शक में बदलने लगे तो रिश्ता हमेशा के लिए खराब हो जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर या पति पर बहुत ज्यादा शक करती हैं तो इस आदत को बदल दीजिये वरना वो आपसे दूर भागने लगेंगे।

इग्नोर करना

कई बार महिलाओं को लगता है कि वो अपने पार्टनर या पति को इग्नोर करेंगी तो वो उनके पीछे-पीछे भगाते रहेंगे। ये सब बस कुछ दिनों तक ही अच्छा लगता है। अगर आप हमेशा ऐसा करेंगी तो एक दिन आपका पार्टनर आपको हमेशा के लिए छोड़कर चला जायेगा।

तांक-झांक करना

अक्सर महिलाएं पार्टनर की निजी जिंदगी में बहुत ज्यादा ताक-झांक करने लगती हैं। इस ताक झांक की आदत से परेशान होकर आपका पार्टनर आपसे चिढ़ने लगता है और रिश्ता जल्द ही टूटने का खतरा बन जाता है। अगर आप कुछ जानना भी चाहती हैं तो अपने पति का मूड और माहौल देख कर आराम से बात करें।

Related News