लॉकडाउन के बीच देश के नागरिकों को राहत, आज से गिरे घरेलू गैस के दाम

img

नई दिल्ली ।। पूरे भारत में लॉकडाउन के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिली है। इंटरनेशल मार्केट में पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में जारी गिरावट के बीच देश में रसोई गैस निरंतर दूसरे महीने सस्ती हुई है। भारत की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत एक अप्रैल से 61.50 रू. घटाकर 744 रू. कर दी गई है। मार्च में इसके दाम 805.50 रू. थी।

सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर के दाम में इसके अनुरूप कर का हिस्सा कम हो जायेगा। कोलकाता राज्य में सब्सिडी वाले सिलेण्डर की कीमत 65 रू. घटकर 744.50 रू., मुंबई में 62 रू. घटकर 714.50 रू. और चेन्नई में 64.50 रू. घटकर 761.50 रू. रह गयी है।

बता दें कि मोदी सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेण्डरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेण्डर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेण्डरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में चेंजेस जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।

पढि़ए-दिल्ली मरकज मामले में बोले केजरीवाल के विधायक, कहा- 23 मार्च को रात 12 बजे मैंने पुलिस को बता दिया था कि…

Related News