बिहार हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू, इन दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

img
पटना। बिहार विधान सभा चुनाव में  खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। बिहार के प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी गुरुवार को अपना इस्तीफा  दे दिया है। खबर है कि कांग्रेस आलाकमान ने मदन मोहन झा को दिल्ली तलब किया है।
Resignation offer

महागठबंधन की हार की वजह कांग्रेस का खराब प्रदर्शन

 चुनाव में कांग्रेस ने अधिक सीटें लेने के चक्कर में इस बात का ख्याल नहीं किया कि वह मजबूत सीट पर ही चुनाव लड़े। नतीजा यह हुआ कि 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी कांग्रेस को 19 सीटें ही हासिल हुईं। इसका असर पूरे महागठबंधन पर पड़ा और महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। जितनी सीटें कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए राजद से बहुत दबाव डाल कर लीं, उस हिसाब से उसका प्रदर्शन रहता तो महागठबंधन की सरकार तय थी।
राजद नेता शिवानंद तिवारी ने भी कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने तो सवाल उठाया ही था। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से एक-एककर बात की थी और अपनी रिपोर्ट आलाकमान को दी थी।
Related News