पौधरोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

img

महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट बसंतपुर राजा (Environmental Protection Trust Basantpur Raja) के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अंजन महामाया बुद्ध बिहार, बागापार के प्रांगण में पौधरोपड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट एवं बुद्ध बिहार समिति के सदस्यों द्वारा सागौन के पौधे भी रोपित किए गए।

Environmental Protection Trust

इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपड़ बहुत जरूरी है। यदि हम समय रहते पर्यावरण को सुरक्षित नहीं किए तो भविष्य में धरती पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष रवींद्र ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे मित्र हैं। हर मानव का यह कर्त्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे जरूर लगाएं और उसकी सुरक्षा भी करें। पौधे बड़े होकर हमें फल, लकड़ी के साथ-साथ स्वच्छ हवा देते हैं।

उन्होंने कहा कि वनों की कटान बड़ी तीव्र गति से हो रही है। वह दिन दूर नहीं है, जब लोगों को पीठ पर ऑक्सीजन बांधकर चलना पड़ेगा। समाजसेवी राजू मौर्य ने कहा कि पेड़-पौधों से ही हम सब का जीवन है। हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मनोज पाठक, अश्विनी श्रीवास्तव, अवधेश आनंद, दीपक बौद्ध, रामदेव, विपुल शुक्ला, पप्पू राठौर, जिंटू पटेल, शशिकांत, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार, ज्ञानेंद्र बौद्ध, रामआसरे, सुमंत कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related News