IB के रिटायर्ड शख्स ने नाबालिग से किया रेप, पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस दर्ज

img

नई दिल्ली। दिल्ली से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में एक आईबी के एक रिटायर्ड शख्स को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार रेप का आरोप एक 17 साल की नाबालिक लड़की ने लगाया है। बताया जा रहा है कि, IB से रिटायर्ड इस शख्स ने नौकरी दिलवाले के बहाने नाबालिक के साथ रेप किया।

RAPE

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 8 मार्च को दिल्ली के करोल बाग थाने में एक नाबालिग लड़की ने मुकदमा दर्ज करवाया। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि, IB से रिटायर्ड एक शख्स ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने करोल के एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया।

लड़की ने बताया कि इस घटना के बाद वह दिर सहमी अपने घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस शख्स की उम्र 60 साल की बताई जा रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया

Related News