img

Punjab News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर कल रात हमला हुआ। पुलिस ने हमले का पता लगा लिया है और मामले में शामिल दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

मामले के संबंध में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी का पता लगा लिया। 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। ये साजिश पाकिस्तान की आईएसआई ने रची थी। डीजीपी ने कहा कि यह साजिश लॉरेंस और शहजाद भट्टी ने रची थी। हमले में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।

आपको बता दें कि ई-रिक्शा में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उनके घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ। हमले के समय पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ घर में अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। लेकिन इस हमले के बाद पंजाब की मान सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

पंजाब की अन्य खबर

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान नेता दल्लेवाल को इलाज के लिए बरनाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे से दल्लेवाल की तबीयत में सुधार हो रहा है। फिलहाल डॉक्टर आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लेवाल को पेट में अचानक तेज दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें तेज दर्द के कारण इंजेक्शन दिए और अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचें कीं। जिसके बाद उन्हें कुछ राहत मिली है। लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनकी दोबारा जांच की जाएगी।

आपको बता दें कि महापंचायत जिले के बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब जाने वाले मुक्तसर रोड पर स्थित डोडा अनाज मंडी गांव में हो रही है। जिसमें जगजीत सिंह दल्लेवाल पहुंचेंगे। हालांकि, किसान नेताओं का कहना है कि वे आ पाएंगे या नहीं, यह उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।