Rid Of Rats: इस खास टिप्स से बिना मारे घर से दूर भगाएं चूहें

img

(Rid Of Rats) घर की रोजाना साफ़ सफाई करने के बावजूद कई बार घर में चूहे घुस जाते हैं जिन्हें निकाल पाना बेहद मुश्किल होता है चूहा खाने से ज्यादा घर की चीजों को नुकसान पहुंचाता है। अगर आपके घर में कोई चूहा घुस आया है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप चूहे को बिना मारे ही घर से बेहद भगा सकते हैं।

पुदीना

अगर आप भी चूहे को बिना मारे घर से बाहर भगाना चाहते हैं तो इसमें पुदीना मददगार साबित होता है। चूहे को पुदीने की महक पसंद नहीं होती। घर में जिस स्थान पर सबसे ज्यादा चूहे दिखते हैं, वहां पर या बाकी जगहों पर इसकी पत्तियां रख देनी चाहिए। पुदीने की महक मिलते ही चूहे घर से भाग जायेंगे। (Rid Of Rats)

पिपरमेंट

चूहों (Rid Of Rats)  को घर से भगाने के लिए पिपरमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं क्योंकि ये इसकी गंध से दूर भागते हैं। आप घर के कोने में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें। चूहे इन्हें सूंघकर घर से भाग जायेंगे।

फिटकरी

फिटकरी की महक भी चूहों को पसंद नहीं होती है। फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर इसे चूहों के ज्यादा दिखाई देने वाली जगह पर छिड़क दें। चूहे भाग जायेंगे।

पिंजरा

चूहे (Rid Of Rats) को घर से बाहर करने के लिए आप पिंजरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंजरे में आपको रोटी का टुकड़ा या रोटी के टुकड़े पर मिठाई या चूहे की पंसदीदा चीज को रखनी होगी। जब चूहा इसे खाने जायेगा तो वह उसमें फंस जायेगा ।इसके बाद आप इसे बाहर छोड़ दें।
Vastu For Money: कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो अपनाएं वास्तु के ये अचूक उपाय

Kajari Teej 2022: इस डेट को है कजरी तीज, जानें पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट

Related News