50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती ने टॉप किया, इन अभिनेत्रियों को पछाड़ा

img

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद   से रिया लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया का नाम आने से वह ज्यादातर मुद्दों पर चुप ही रहती हैं। इस केस में सुशांत के परिवार ने रिया पर कई आरोप लगाए थे। वहीं इस केस में ड्रग एंगल से जाँच होने के बाद रिया का नाम सामने आया और उन्हें  जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। फिलहाल रिया जमानत पर बाहर हैं। वहीं इन सब के बीच रिया चक्रवर्ती के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन 2020’ की लिस्‍ट में टॉप किया है। यह लिस्‍ट ‘द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल मेन 2020’ के जारी होने के बाद सामने आई है जिसमें रिया  ने टॉप किया था।

rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया

‘द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल विमिन 2020’ की लिस्ट में 40 से कम उम्र की अलग-अलग क्षेत्रों की उन महिलाओं को शामिल किया गया है,जिन्होंने किसी ना किसी तरह से लोगों का दिल जीता  और अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। इस लिस्ट में  रिया चक्रवर्ती ने दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया है। 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट की बात करें तो मिस यूनिवर्स 2020 की तीसरी रनरअप एडलिन कैस्टेलिनो नंबर 2 पर हैं। तीसरे नंबर पर दिशा पाटनी, चौथे नंबर में कियारा आडवाणी, पांचवें नंबर में दीपिका पादुकोण. छठे नंबर में कटरीना कैफ, सातवे में जैकलीन फर्नांडिस, आठवे में अनुप्रिया गोयंका, वौले में रूही सिंह और दसवे नंबर में आवृति चौधरी है।

इस लिस्ट में कुछ नए स्टार्स में अनुजा जोशी, श्रेया चौधरी, नेहा जायसवाल (LIVA मिस दिवा रनर-अप 2020), त्रिधा चौधरी, श्रिया पिलगांवकर, अलाया फर्नीचरवाला, श्रेया धनवंतरी, कल्याणी प्रियदर्शन (कोच्चि टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020) शामिल हैं । 

Related News