लंबे समय से रिलेशनशिप में रही रिया आज करेंगे शादी, जानिए कौन है वह लकी शख्स

img

बॉलीवुड के जाने माने स्टार अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर आज यानी 14 अगस्त को अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिया और कारण लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ की तस्वीरेंशेयर करती रहती हैं। बेटी की शादी के लिए लिए अनिल कपूर का जुहू स्थित घर पूरी तरह से सज चुका है।

riya kapoor

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी में परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। खबरों की माने तो शादी की सेरेमनी दो-तीन दिनों तक चलने वाली है। हालांकि कपूर परिवार की तरफ से इस मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनिल कपूर के बंगले के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। बताया जा रहा है शादी की रस्में यहीं पर होंगी।

बता दें कि बहन की शादी में शरीक होने के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले महीने ही लन्दन से मुंबई लौटी हैं। बाद में उनके पति आनंद आहूजा भी मुंबई पहुंचे। रिया और करण पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोनम कपूर की शादी के वक्त रिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। सोनम ने मई 2018 में आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सोनम पति आनंद के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। वह काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं।

Related News