बाइक पर आए लूटेरे, की ताबड़तोड़ फायरिंग; 200 लोगों की हुई मौत

img

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफारा के प्रांतों से नरसंहार के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ हथियारों से लैस गुंडों ने लोगों पर फायरिंग की, जिसमें कम से कम दो सौ लोग मारे गए। आर्मी ने सामूहिक दफनाने में स्थानीय लोगों की सहायता की, जिसके बाद ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।

many people kills in nigeria

प्रदेश सरकार ने बताया कि खूनि आक्रमण में 58 लोगों की मृत्यु हुयी है। वहीं हमले में अपनी बीवी व तीन बच्चों को खो चुके स्थानीय निवासी उमरु माकेरी ने बताया कि लगभग 154 लोगों को दफनाया गया है जिसमें कई पुलिस वाले भी शामिल थे।

लोगों ने बताया कि जान गंवाने वालों की संख्या 200 के लमसम है। हमले का शिकार गावों में से एक के मुखिया ने कहा कि हमने हमलों में मारे गए कुल 143 लोगों को दफनाया है। कुर्फा दन्या गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि लूटेरे किसी को भी देखते ही गोली मार रहे थे।

Related News