लुटेरी दुल्हन: दो साल में की इतनी शादियां, फिर मौका पाकर भाग गई प्रेमी के साथ, फिर ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

img

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक लुटेरी दुल्हन पकड़ी गई है। इस दुल्हन ने खुद को अनाथ बताकर कोर्ट परिसर स्थिति मंदिर में शादी की फिर दूल्हे को चकमा देकर जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गयी। हालांकि कुछ देर में ही कोर्ट परिसर के वकीलों ने लुटेरी दुल्हन और कथित पर उसके साथ आई उसकी मौसी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Looteri Dulhan

पुलिसिया पूछताछ उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। पुलिस ने बताया कि इस लड़की ने बीते दो वर्षों में आधा दर्जन से अधिक शादियां करके लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा निवासी दशरथ पटेल शादी करने के लिए दो दिन पहले जबलपुर आया था।

यहां उसने बकायदा दुल्हन यानी रेणु राजपूत के साथ मंदिर में शादी की। इसके बाद दोनों अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर करवाने जा रहे थे तभी मौका पाकर दुल्हन अपने पति दशरथ की बाइक से उतरकर दूसरे युवक की बाइक पर बैठ गई और भाग निकली। दुल्हन के इस तरह अचानक भागने के बाद दूल्हा और उसके रिश्तेदार तत्काल ही कोर्ट परिसर वापस लौटे जहां पर उसकी मौसी अर्चना बर्मन को वकीलों ने पकड़ रखा था। घटना की सूचना पाकर ओमती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को पकड़कर थाने ले आई

पीड़ित पक्ष ने बताया कि दूल्हे के चाचा-चाची जबलपुर में रहते हैं और किराना की दुकान चलाते हैं। एक महिला अक्सर उनकी दुकान पर आती थी। ऐसे में दशरथ की चाची सुनीता ने उस महिला से अपने भतीजे की शादी करवाने के संबंध में चर्चा की। इस पर उस महिला ने रांझी निवासी अपनी भतीजी के बारे में उन्हें बताया था। दूल्हे की चाची ने बताया कि उस महिला ने बताया था कि रेणु के माता-पिता नहीं हैं। वह अनाथ है। ऐसे में उसकी शादी की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। इसके बाद दोनों पक्षों ने 1 फरवरी की तारीख शादी करने के लिए तय की थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल के अनुसार आरोपी रेणू उर्फ संगीता अहिरवार और उसके साथियों को अरेस्ट कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही।

Related News