रॉबिन उथप्पा ने बोले- ये 17 वर्षीय खिलाड़ी बन सकता है दूसरा महेंद्र सिंह धोनी

img

नई दिल्ली॥ महेंद्र सिंह धोनी ने अपने डेब्यू के बाद से ही निरंतर अपने आप में सुधार किया और इंडियन क्रिकेट टीम में 16 बरस तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि अब वर्तमान में लोग उनके संन्यास को लेकर कई तरह की चर्चाएं करते हैं। कुछ लोगो का मानना है कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि इण्डिया फिलहाल दूसरे धोनी की तलाश में है।

Riyan Parag

रॉबिन उथप्पा ने क्रिकफिट से बात करते हुए कहा रियान पराग धोनी की कमी पूरी कर सकते हैं, वो भारतीय क्रिकेम टीम के लिए अगले महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं। रॉबिन ने बताया कि वर्तमान में यंग क्रिकेटरों में जिसे देखकर मैं रोमांचित होता हूं वो है रियान पराग, मैं उसका खेल देखने के लिए बेताब हूं। मुझे लगता है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत वक्त तक खेल सकता है। वो इंडिया का अगला एमएस धोनी हो सकता है।

पढ़िएःकप्तान कोहली का फैन हुआ ये अंग्रेज़़ खिलाड़ी, कहा- ऐसे खिलाड़ी पेड़ पर नहीं उगते

आपको बता दें कि रियान पराग की उम्र मात्र 17 वर्ष है, लेकिन उन्होंने इस उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैच खेले है। जिसमे उन्होंने 32 की बेहतरीन औसत से 160 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 8.64 की इकॉनामी रेट से 2 विकेट भी हासिल किए थे। यदि IPL 2020 होता है, तो रियान पराग के पास खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगा।

Related News