रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे World Cup, भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका

img

नई दिल्ली ।। World Cup 2019 के लिए टीम इंडिया का चयन 15 अप्रैल को होना है। ऐसे मे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा प्रैक्टिस सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं। रोहित की चोट कितनी गंभीर इसका कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नही आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित 10 अप्रैल को मुंबई और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले IPL मैच के लिए बानखेड़े स्टेडियम मे प्रैक्टिस कर रहे थे। प्रैक्टिस के दौरान उन्हें दायीं जांघ मे चोट लगी और वे मैदान मे ही गिर गए। इसके बाद टीम के फिजियों उन्हें ड्रेसिंग रूम ले गए और उसके बाद की कोई भी ओफिशियल जानकारी मुंबई इंडियन या BCCI की ओर से नही आयी है।

पढ़िए- जीत के बाद धोनी का बड़ा बयान, हरभजन और ताहिर को लेकर कही ये बात

World Cup के लिए टीम के चयन से पहले रोहित का इस तरह से चोटिल होना टीम सिलेक्शन कमेटी के लिए बड़ा सरदर्द साबित हो सकता है। उम्मीद करें कि रोहित जल्द ही ठीक होकर मैदान पर वापसी कर सकें।

आपको बता दें कि रोहित से पहले मुंबई इंडियंस के ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने तेजी से रिकवरी ली और IPL के किसी भी मैच को मिस नही किया। इसके बाद एक बार फिर उनकी दायीं आँख के ऊपर एक काला स्पॉट देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निशान प्रैक्टिस के दौरान आया था, जब एक कैच पकड़ने की कोशिश मे गेंद उनके दोनों हाथों के बीच से निकलकर उनके चेहरे से जा टकराई, हालांकि इससे उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नही लगी।

फोटो- फाइल

Related News