रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ 2 जुलाई को इस देश में होगी रिलीज, रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्टर

img

रोहित शेट्टी की सिम्बा फिल्म 2 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया में होगी रिलीज, रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्टर. बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में भी लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉकडाउन के कारण कारोबार के साथ-साथ सिनेमाघर और मॉल भी बंद थे लेकिन अब लॉकडाउन के 3 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघर खुलने को तैयार हैं।

 रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म सिम्बा ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघरों में लगाई जाएगी।  फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह ने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिम्बा का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के जरिए रणवीर ने आस्ट्रेलिया में फिल्म की डेट अनाउंस की हैं।
 भारत में  सिम्बा 28 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी वहीं ऑस्ट्रेलिया में ये फिल्म 2 जुलाई 2020 को रिलीज होने जा रही हैं। इससे पहले सिम्बा को 26 जून 2020 को फिज में भी रिलीज किया गया था। बता दें फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान लीड रोल में नजर आई थी। ये फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म टेंपर हिंदी रीमेक हैं ।
वहीं फिल्म सिम्बा ही नहीं बल्कि रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन को भी हाल ही में न्यूजीलैंड में रिलीज किया गया था. यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जो न्यूजीलैंड में रिलीज हुई थी। 25 जून को यह फिल्म न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में दिखाई गई थी।
Related News