RSS से जुड़े नेता ने मुस्लिमों को नमाज़ पढ़ने से रोका, फिर हो सकता है दंगा

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

उत्तर प्रदेश।। एक तरफ जहां RSS मुस्लिमों में अपनी पैठ बनाने के लिए रोजा अफतार की तैयारी में जुटा है वही दूसरी तरफ RSS से जुड़े भारतीय किसान संघ के संघठन मंत्री पर आरोप है कि वो मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक रहा है।

अभी सहारनपुर की जातीय हिंसा थमी भी नहीं है कि, सूबे के अमरोहा में एक और दंगे ने दस्तक दे दी है। अमरोहा के सकतपुर गाँव की एक मस्जिद को लेकर तनाव फैला है।

गाँव के मुस्लिम समाज का आरोप है कि, उन्हें मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने दिया जा रहा है। दंगा भड़काने का आरोप RSS से जुड़े एक भारतीय किसान संघ के नेता पर लगाया जा रहा है वहीं किसान संघ का कहना है कि मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया है।

इस माहौल को देखते हुए मस्जिद के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गाँव के मुसलमान वहां से पलायन करने की बात कर रहे हैं।

इस पूरे विवाद में सुखरामपाल राणा का नाम सामने आ रहा है। जो भारतीय किसान संघ का संगठन मंत्री है। तनाव के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ सुखरामपाल भी दबंगई से पेश आ रहा है।

आपको बता दें कि पिछले 22 दिन से सहारनपुर हिंसा का दंश झेल रहा है। जिसमें कई निर्दोष लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पूरे प्रदेश में रोजाना कई छिटपुट घटनाएं हो रही है और पुलिस प्रशासन कोई ठोस एक्शन नहीं ले रहा है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़े

http://upkiran.org/3305

 

Related News